शिमला, सितम्बर 24 -- शिमला-मंडी नेशनल हाईवे पर धामी के पास घंडल में गुरुवार को एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस और कार की टक्कर में दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल है और उसका आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान दयानन्द (57), उनकी पत्नी हेमलता (52) और विद्यादेवी (75), सभी निवासी गांव फान्जी, डाकघर घणागूघाट तहसील अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है। हादसा शहर के बालूगंज थाना अंतर्गत हुआ। पुलिस के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी धामी की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। इनमें दम्पती, उनका बेटा और एक महिला थीं। टक्कर के बाद एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला ने आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया...