शिमला, मई 8 -- शिमला नगर निगम में डिप्टी कंट्रोलर के पद पर तैनात 45 साल के अधिकारी रामेश्वर शर्मा ने शुक्रवार को कसुम्पटी स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह सुबह कार्यालय गए थे लेकिन दोपहर में छुट्टी लेकर घर लौट आए जहां उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। उनकी पत्नी ने उन्हें फंदे से लटका देख पुलिस को सूचित किया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ताकि खुदकुशी के असली कारणों का पता लगाया जा सके।फंदा लगाकर दी जान प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नगर निगम में डिप्टी कंट्रोलर के पद पर तैनात 45 साल के अधिकारी रामेश्वर शर्मा ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपने निवास स्थान कसुम्पटी, शिमला में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।छुट्टी ली, घर पहुंचे और लगा ली फांसी रामेश्वर शर्मा पुत्र श्री तुलसी र...