उन्नाव, दिसम्बर 28 -- उन्नाव। जिले में रविवार को पूरे दिन लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिन भर कोहरा छाया रहा, जबकि सुबह-शाम यह काफी घना रहा। इसके चलते यातायात प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग दिन भर ठिठुरते रहे। सोमवार से धूप निकलने का पूर्वानुमान है। शनिवार देर शाम से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था जो रात तक लगातार बढ़ता रहा। रविवार की सुबह भी लोगों का घने कोहरे से सामना हुआ। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा कम हुआ तब सड़कों पर आवाजाही बढ़ी। कोहरा छटने के बाद लोग दोपहर में धूप निकलने का इंतजार करते रहे लेकिन बादलों की वजह से सूर्य के भी दर्शन नहीं हुए। दोपहर के वक्त भी हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं शहर में सुबह से पीडी नगर, सिविल लाइंस, केवटा तालाब,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.