प्रयागराज, फरवरी 16 -- जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. अर्चना चहल रहीं। प्राचार्य प्रो. आशिमा घोष ने अतिथियों का स्वागत किया। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किए गए। छात्रा शिमला देवी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 'मिसेज कृष्णा मल्लिक रनिंग शील्ड' प्रदान की गई। जबकि शिवांकी को 'बेस्ट रिप्रेजेंटेटिव' पुरस्कार मिला। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए भी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समारोह का संचालन डॉ. फातिमा नूरी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंजलि शिवहरे ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...