शिमला के मशहूर 'वाइल्ड फ्लावर हॉल' के लिए लगी रिकॉर्ड बोली, 35 साल में प्रदेश को मिलेंगे दो हजार करोड़ रुपए
शिमला, अक्टूबर 30 -- हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित 'वाइल्ड फ्लावर हॉल' होटल के संचालन और प्रबंधन के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को रिकॉर्ड 47.1 प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी की बोली मिली है। इसका मतलब है कि इस 5 स्टार हेरिटेज होटल के सालाना सकल राजस्व का 47.1 प्रतिशत हिस्सा प्रदेश सरकार को मिलेगा। इस दौरान 35 साल के लाइसेंस के बदले राज्य को करीब दो हजार करोड़ रुपए की कमाई होने का अनुमान है। इसके अलावा सरकार को 24 करोड़ रुपए अग्रिम लाइसेंस फीस भी मिलेगी, साथ ही होटल की संपत्ति में कम से कम 50 करोड़ रुपए का निवेश भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने होटल के संचालन और प्रबंधन के लाइसेंस अधिकार देने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक ई-नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सरकार के अनुसार इस बोली में मिली राजस्व हिस्से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.