शिमला, अक्टूबर 29 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बीच ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला जिले के रोहड़ू की प्रसिद्ध चांशल घाटी और चांशल पास में भी हिमपात हुआ है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने से ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला में सुबह अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई और दिनभर बादल छाए रहे। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान शिमला, सिरमौर, मंडी और कांगड़ा जिला में आंधी और गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगामी दो नवंबर तक ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। चांशल घाटी शिमला जिला के रोहड़ू क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। चांशल घाटी...