रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- किच्छा, संवाददाता। 19.40 करोड़ की लागत से शिमला-कुरैया मार्ग स्वीकृत होने पर स्थानीय लोगों ने विधायक तिलकराज बेहड़ का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्हें लड्डुओं से तौला। सोमवार को ग्राम मलसा में आयोजित अभिनंदन समारोह से पूर्व लोगों ने तुलसी द्वार पर विधायक बेहड़ का स्वागत किया और जुलूस निकालकर उनके समर्थन में नारेबाजी की। समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक बेहड़ को लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक बेहड़ ने कहा इस मार्ग के निर्माण से कई गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर विकास कार्यों में सहयोग दें, ताकि किच्छा विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश में एक आदर्श क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जा सके। समारोह में ग्राम प्रधान, जिला पंचाय...