नई दिल्ली, मार्च 1 -- आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का अहम मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी है, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मैच में शिमरन हेटमायर ने दो छक्के जड़कर बल्लेबाजी का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए मैच में दो गगनचुंबी सिक्स जड़कर शिमरन हेटमायर ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वे अब टी-20 विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हेटमायर ने अब तक टी-20 विश्व कप 2026 के एडिशन में 19 छक्के जड़े हैं और उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम स्थापित किया है। इसी विश्व कप में साहिबजादा फरहान ने कुल 18 छक्के जड़े थे, लेकिन अब हेटमायर ने 19 छक्कों के साथ खुद को नंबर वन की पोजीशन पर स्थापित कर दिया है। यह...