आजमगढ़, अप्रैल 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। शिब्ली नेशनल कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 29 अप्रैल से 27 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य अफसर अली ने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम और बीएससी के साथ-साथ बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस और जियोलॉजी जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा स्नातकोत्तर (पीजी) के सभी विषयों एवं एलएलएम में भी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को पहले महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण ...