शिबू सोरेन दिवा-रात्रि कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट 25 मई से
लातेहार, मई 23 -- चंदवा प्रतिनिधि। कमांडो क्रिकेट क्लब चंदवा के तत्वावधान में आगामी 25 मई से हाई स्कूल खेल मैदान में स्व शिबू सोरेन दिवा-रात्रि कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार की संध्या 6 बजे होगा। टूर्नामेंट में 32 टीम भाग ले रहे हैं। बताया कि खेल के माध्यम से युवाओं में प्रतिभा निखारने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक सह जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों एवं आमजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.