पाकुड़, जून 24 -- महेशपुर, एक संवाददाता। स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलने पर महेशपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में झामुमो छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल एवं युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने ग्रामीणों के बीच मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने कहा कि बाबा शिबू सोरेन को मिला यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे झारखंड और यहां के संघर्षशील लोगों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा ने अपना पूरा जीवन आदिवासी, गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनका योगदान और संघर्ष सदैव याद रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- झारखंड निर्माण ...