शिबू सोरेन के परिवार से झारखंड का भला नहीं हो सकता: पूर्व सांसद
गिरडीह, जून 29 -- बेंगाबाद। दुमका के पूर्व सांसद सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के परिवार से झारखंड राज्य का भला नहीं हो सकता। राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है, जिसके कारण सूबे की जनता त्राहिमाम कर रही है। पूर्व सांसद सुनील सोरेन शनिवार को गिरिडीह से गोड्डा जाने के क्रम में कुछ देर के लिए बेंगाबाद में रुके थे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने पत्रकारों से उक्त बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और सूबे में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। यहां कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। पूरे राज्य में माफिया और ठेकेदारों का राज चल रहा है। वर्तमान सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है। जनता सरकार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.