गोड्डा, अगस्त 5 -- मेहरमा, एक संवाददाता। झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को गोड्डा स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन बायोडायवर्सिटी पार्क में आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम सह श्रद्धांजलि सभा में मेहरमा एवं बलबड्डा प्रखंड के सैकड़ों झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पारंपरिक ढोल-नगाड़ों एवं पार्टी के झंडे के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिद्धू-कान्हू अमर रहें दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे तथा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के नारों के साथ दिशोम गुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, आदमकद प्रतिमा का अनावरण झामुमो अ...