पलामू, अगस्त 5 -- मेदिनीनगर। झारखंड पार्टी सह झारखंड आंदोलनकारी के तत्वावधान में अघोर आश्रम रोड स्थित अजय बक्सराय के आवास पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड आंदोलन के अग्रणी रहे शिबू सोरेन की पुण्य तिथि मनायी गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के अगुआ थे। उन्होंने शोषण, दामन, अन्याय, महाजनी प्रथा सूदखोरी के खिलाफ संघर्ष किया। झारखंड अलग राज्य के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया। आंदोलन के दौरान कई बार जेल गए। जल, जंगल, जमीन और आदिवासियों दलित पिछड़ा शोषित बंचित के अधिकारों एवं सामान के लिए शिबू सोरेन का समर्पण और संघर्ष झारखंड वासियों के दिलों में जीवित रहेगा। यह भी पढ़ें- Pakur News: दिशोम गुरुशिबू सोरेन को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि केंद्रीय महासचिव अरुण कुमार ...