जमशेदपुर, जुलाई 10 -- झारखंड पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने राज्य सरकार द्वारा कक्षा 2 से 11 तक के पाठ्यक्रम में शिबू सोरेन की जीवनी को शामिल किए जाने का स्वागत किया है। हालांकि उन्होंने सवाल उठाया कि झारखण्ड के बाकी निर्माताओं की जीवनी स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में कब शामिल किया जाएगा।उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन की पृष्ठभूमि से लेकर राज्य निर्माण तक 1915 में छोटा नागपुर उन्नति समाज, 1938 में आदिवासी महासभा और 1950 में जयपाल सिंह मुंडा के नेतृत्व में झारखंड पार्टी का गठन 1952 में किया गया था।स्वतंत्र भारत में पहली बार झारखंड पार्टी से 32 विधायक जीत कर बिहार विधानसभा में पहुंचे और सबसे बड़ी विपक्ष की मान्यता मिली।इन संगठनों के संस्थापक की सामाजिक प्रतिष्ठा थी और मान्यता भी। ऐसे में इन...