कानपुर, जनवरी 1 -- 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 बालिका अंडर-19 में गुरुवार को यूपी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन पब्लिक स्कूल कांफ्रेंस (आईपीएससी) गाजियाबाद टीम को पराजित किया। यूपी टीम की ओर से कानपुर की शिबू सिंह पाल ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। मध्य प्रदेश के शिवपुरी क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में यूपी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में एक विकेट पर 154 रन बनाए। टीम की ओर से शिबू सिंह पाल ने शानदार 74 रन की शानदार पारी खेली। शिवी ने 32 रन व प्रियंका ने 35 रन बनाए। यूपी की ओर से एक मात्र विकेट शिवि के रूप में गिरा, जो रनआउट हुईं। जवाब में खेलने उतरी आईपीएससी की टीम यूपी की खतरनाक गेंदबाजी और मजबूत क्षेत्ररक्षण के सामने टिक नहीं सकी। इससे आईपीएससी की टीम 15 ओवर में 9 विकेट पर 100 रन ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.