कानपुर, नवम्बर 18 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की वीमेंस टैलेंट हंट क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में केसीए रेड ने केसीए ऑरेंज एकादश को 88 रन से पराजित किया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में केसीए रेड एकादश ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 173 रन बनाए। टीम की ओर से शिबू सिंह पाल ने 62 रन, निशा वर्मा ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में सिद्धी मिश्रा और वर्षा शर्मा ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में केसीए ऑरेंज एकादश की टीम 30.1 ओवर में 85 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से पूजा उपाध्याय ने सर्वाधिक 21 रन, वर्षा शर्मा ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में दिशा ने चार और आनंदी कश्यप ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.