गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सनसिटी सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। जर्जर पार्क, ओपन जिम की मशीनें, सेंट्रल वर्ज, पाथवे समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों को करने के लिए 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शिप्रा सन सिटी सोसाइटी इंदिरापुरम की सबसे पुरानी सोसाइटी में से एक है। इसमें लगभग 30 हजार लोग रहते हैं। जो रोजाना सुबह व शाम पार्क में सैर, जिम व व्यायाम करने के लिए पैदलपथ का सहारा लेते है। लोगों की सुविधा के लिए इन्हें और बेहतर बनाया जाएगा। वार्ड 100 पार्षद संजय सिंह ने बताया की प्रस्तावित विकास कार्यों के तहत सोसाइटी के पैदलपथ (फुटपाथ) की मरम्मत और सुधार किया जाएगा, ताकि पैदल चलने वालों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके। इसके साथ ही सेंट्रल वर्ज का सौंदर्यीकरण किया जाएगा,...