शिप्रा सनसिटी में पेयजल लाइन फटने से हुई परेशानी
गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सन सिटी सोसाइटी रविवार सुबह पेयजल लाइन अचानक फट गई, जिससे सोसाइटी के चार हजार से अधिक परिवारों को पानी की किल्लत हुई। दोनों समय लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। वहीं पार्क में भी पानी भर गया। शिप्रा सन सिटी के सेंट्रल पार्क से गुजर रही पेयजल लाइन रविवार सुबह अचानक फट गई। मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और जलकल विभाग को जानकारी दी। देर शाम तक मरम्मत हो पाई। पाइपलाइन फटने के कारण सुबह के समय भी निवासियों को पूरी आपूर्ति नहीं मिल सकी, वहीं शाम को भी पानी की सप्लाई काफी देरी से और कम दबाव के साथ हुई। वहीं विक्रम एंक्लेव की पप्पू कॉलोनी के लोगों ने रविवार को गंदा पानी आने की शिकायत की। लोगों ने कहा कि पीने के पानी में सीवर की दुर्गंध आ रही थी। जलकल विभाग से शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.