नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन क्षेत्र में चोरों ने शिपिंग कारोबारी के घर में चोरी का प्रयास किया। इस दौरान कारोबारी की बेटी जाग गई और शोर मचा दिया। जिससे चोर भाग गया, लेकिन वह गीजर और पानी की टोंटियां ले गया। इसके अलावा वसुंधरा की वार्तालोक सोसाइटी में भी चोरों ने दो घरों के ताले काट दिए। हालांकि चोर कुछ लेकर नहीं जा सके। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में रहने वाले शिपिंग कारोबारी प्रमोद जोशी के अनुसार वह शुक्रवार को एक परिचित के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी बेटी घर के अंदर सो रही थी। इस दौरान पानी बहने और अन्य आवाज के कारण बेटी की नींद खुल गई। बेटी ने देखा कि कोई उसके कमरे में घुसने का प्रयास कर रहा था। इस पर बेटी ने शोर मचा दिया। शोर मचते ही दरवाजे के जरिए अंदर घुसने का प्रया...