किशनगंज, मार्च 21 -- बिशनपुर। पवित्र महीना रमजान के अंतिम जुमा अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न जामा मस्जिदों में शिद्दत के साथ अदा की गई। कोचाधामन प्रखंड के जामा मस्जिद बिशनपुर,हल्दीखोरा,सोंथा,बड़ीजान, मोधो, भट्टा हाट, बरबट्टा,शाहनगरा, कन्हैयाबारी,चारघरिया, धनपुरा, घूरना हाट व अन्य जामा मस्जिदों में अलविदा जुमा के नमाज के दौरान मुस्लिम अकीदतमंदों की काफी भीड़ जुटी। मुस्लिम अकीदतमंदों ने शिद्दत के साथ जुमा की नमाज अदा की और मुल्क में अमन चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआ की। वहीं ईद पर्व को लेकर कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न हाट बाजारों में रौनक बढ़ गई है, देर रात लोग ईद को लेकर अपनी खरीदारी करते अपनी ईद की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे । वहीं शनिवार को कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों में ईद के नमाज...