महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निमार्ण कार्यों में शिथिलता बरती गई है तथा समय से पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए पत्र जारी करने की बात कही। यह भी निर्देश दिया कि जो निर्माण कार्य मार्च में पूर्ण होने है उसे हर हाल में 31 मार्च तक पूर्ण किया जाय।उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीआरएन एसएस, यूपी सिडिको, यूपीपीसीएल, सी एण्ड डीएस, पुलिस आवास निगम, राज्य सेतु निगम के कार्य शिथिल होने पर अर्थ एवं संख्या अधिकारी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। लोक निर्माण प्रान्तीय खण्ड, निमार्ण खण्ड की कुल 39 सड़क परियोजनाओं में 13 परियोजनाओं पर प्रगति कार्य चल रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण,जल निगम, वन विभ...