आजमगढ़, अप्रैल 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शिथिलता बरतने पर फूलपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि तीन अन्य थानेदारों को भी थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया। वहीं कई थानेदारों को इधर से उधर स्थानांतरित किया है। एसएसपी ने कार्यों में लापरवाही मिलने पर फूलपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, निजामाबाद थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह, मेहनाजपुर थानाध्यक्ष मनीष पाल, जीयनपुर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को थानेदार के पद से हटा दिया। सब इंस्पेक्टर हीरेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी मीडिया सेल, सब इंस्पेक्टर मनीष पाल को अपना पीआरओ बनाया है। यह भी पढ़ें- फूलपुर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, तीन अन्य थानेदार पदच्युत इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को साइबर था...