बिजनौर, जुलाई 17 -- शिखर शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धामपुर में छात्र परिषद के गठन हेतु हेड बॉय एवं हेड गर्ल पदों के लिए मतदान कराया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। हेड बॉय पद के लिए लविश, निकुंज एवं आदित्य चुनाव मैदान में रहे, जबकि हेड गर्ल पद के लिए अमरीन, दीया त्यागी एवं दिव्या ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। चुनाव के दौरान विद्यालय के शिक्षक आरएन सिंह, अंकित सिसोदिया, राकेश कुमार एवं गौरव चौहान ने मतदान व्यवस्था, अनुशासन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला। जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। प्रधानाचार्या भारती ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र परिषद चुनाव केवल प्रतिनिधियों के चयन की प्रक्...