रांची, मार्च 7 -- रांची। स्वस्थ, स्वच्छ और समृद्ध समाज के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षित समाज के बिना सामाजिक विकास की बातें बेमानी है। उक्त बातें एचईसी परिसर के सेक्टर दो स्थित बाल मंदिर एनबीएम स्कूल की प्राचार्य मौसमी तिग्गा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कही। शिक्षा हमारे अंदर संस्कार भी विकसित करती है। बाल मंदिर स्कूल, सेक्टर दो, (धुर्वा, एचईसी परिसर) में संस्कार युक्त शिक्षा के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा को तराशने की कोशिश की जा रही है। यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद के साथ-साथ गुणवत्ता युक्त शिक्षा की बेहतर व्यवस्था है। स्कूल में प्री नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों का नामांकन जारी है। स्कूल प्रबंधन समिति के कामता सिंह व एचएन सिंह शैक्षणिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...