बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- नुक्कड़ पर चुनाव : सरमेरा बीच बाजार शिक्षित व नई सोच वाले युवाओं की राजनीति में है दरकार जनसेवा की सोच वाले लोगों के आगे आने की जरूरत स्थानीय मुद्दों पर भी माननीयों को देना चाहिए ध्यान बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सरमेरा के बीच बाजार में नुक्कड़ पर चुनाव चर्चा में लोगों ने कहा कि अब राजनीति को पुराने ढर्रे से बाहर निकालने का समय आ गया है। जनता ऐसे जनप्रतिनिधि चाहती है, जो न केवल बोलने में, बल्कि सोचने में भी नई दिशा दे सके। चर्चा का केंद्र बिंदु राजनीति में शिक्षित और नई सोच वाले युवाओं की जरूरत रहा। शहरवासियों ने कहा कि राजनीति अब केवल सत्ता की कुर्सी पाने का माध्यम नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे जनसेवा का सबसे बड़ा मंच बनाना होगा। नुक्कड़ चर्चा में सुरजित कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि आज राजनीति में सबसे ज्यादा जरूरत जनसेवा की भ...