मोतिहारी, अप्रैल 12 -- मोतिहारी। महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में रविवार को छात्र सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मैट्रिक और इंटर के सफल छात्रों एवं शिक्षकों के सम्मान के लिए आयोजित किया गया। एडीएम शैलेंद्र कुमार भारती ने बच्चों को सबसे अधिक ध्यान शिक्षा पर देने के लिए कहा। कहा कि यदि आप शिक्षित है तो दुनिया में किसी भी मुकाम तक पहुंच सकते हैं। डॉ आशुतोष शरण ने बच्चों को कहा कि आप लोग शिक्षित होकर अपने समाज और अपने परिवार का नाम रोशन करें। और आने वाले समय में राष्ट्र का सम्मान करें। इस आयोजन में छात्रों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह दिया गया। मौके पर एडीएम शैलेंद्र कुमार भारती, आई एम ए बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण, उप मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद, डॉ राकेश कुमा...