बिजनौर, फरवरी 2 -- संत शिरोमणि श्रद्धेय गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रातः काल से ही कांशीराम आवास विकास कॉलोनी, बैराज रोड, रविदास धर्मशाला देविदासवाला, रविदास आश्रम मोहिउद्दीनपुर, दौलतपुर, इटावा, गुरु रविदास एवं गणेश धाम मंदिर लडापुरा, संत गुरु रविदास उत्थान समिति खारी, गुरु रविदास मंदिर नई बस्ती बुखारा तथा बल्दिया में आयोजित जयंती समारोहों के साथ हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के पुण्य वचनों और विचारों से आज पूरी बिजनौर विधानसभा आलोकित हो रही है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के प्रेरक विचार...