घाटशिला, जून 2 -- घाटशिला, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति व 2027 की पंचायत चुनाव में हमारी भूमिका विषय पर कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। आगामी पंचायत चुनाव संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यकर्ताओं गांव-गांव तक पहुंचकर जनसमस्याओं को उठाएं, सरकार की विफलताओं को जनता के बीच रखें व संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। भाजपा की राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प है। पूर्व सीएम ने यह बातें सोमवार को घाटशिला के एक रिसोर्ट में कहीं। इसके साथ ही भाजपा पूर्वी सिंहभूम की आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग ...