पूर्णिया, अप्रैल 29 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरुआ प्रखंड के टौली पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय गोविन्दपुर में शिक्षित एवं नशा मुक्त पंचायत बनाने को लेकर आयोजित महासभा में मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभा में सैकड़ों ग्रामीणों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर अभियान को समर्थन दिया। बायसी विधायक गुलाम सरवर ने कहा कि शिक्षित एवं नशा मुक्त पंचायत बनाने के लिए चलाया जा रहा अभियान अब असर दिखाने लगा है। पहली बार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक सभा में पहुंचे हैं, जो सकारात्मक संकेत है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को विद्यालय भेजने के साथ यह भी देखें कि वे क्या पढ़ रहे हैं। मुखिया संघ जिलाध्यक्ष शमशाद आलम ने कहा कि पंचायत में नशा मुक्त समाज की मुहिम रंग लाने लगी है। एक शराब तस्कर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए ज...