शिक्षित और जागरूक युवा विकसित भारत की आधारशिला : अर्जुन मुंडा
रांची, मई 14 -- खूंटी, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) खूंटी इकाई द्वारा गुरुवार को बिरसा कॉलेज के बहुद्देशीय भवन में दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह सह शिक्षा मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन मैट्रिक परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 3200 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, अभाविप प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल, प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी एवं बिरसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रकिशोर भगत ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज में सकारात्मक माहौल बनाता है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा दी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.