गया, अप्रैल 19 -- नीमा बुधौल मिडिल स्कूल की शिक्षिका व सिमरी गांव निवासी सैलून कुमारी का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके पति व रिटायर्ड शिक्षक रामकुमार सिंह ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आमस सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षक जगत में शोक की लहर है। धर्मेंद्र सिंह, प्रभात कुमार, रंजय सिंह सहित कई शिक्षकों ने दुख व्यक्त करते हुए उनके पुत्र को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी देने की मांग की है। मुखिया महेंद्र पासवान, पूर्व उपप्रमुख रिंकी सिंह, व्यापारमंडल अध्यक्ष मृत्युंजय उर्फ गोरे लाल, गोपाल सिंह, सुनील सिंह, धनंजय सिंह आदि ने भी दुख व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.