अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शोहदे ने शिक्षिका से छेड़छाड़ कर दी। वह कई दिनों से पीछा कर रहा है। विरोध करने पर गाली गलौज कर धमकी दे डाली। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक मोहल्ला निवासी युवती प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका है। आरोप है कि इलाके का ही एक युवक पिछले कई दिनों से रास्ते में आते-जाते पीछा करता है। दो दिन पहले उसने शिक्षिका को रास्ते में रोक लिया और छेड़छाड़ कर दी। इस बात की शिकायत आरोपी के परिजनों से की गई। मगर आरोपी युवक वाज नहीं आ रहा । यह भी पढ़ें- युवती का रास्ता रोककर अश्लील हरकत विरोध करने पर धमकी दे डाली। घटना के बाद से पीड़ित परिजन दहशत में है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...