उन्नाव, मार्च 19 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परेंदा में सहायक शिक्षिका से मारपीट करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार परेंदा गांव निवासी आनंद ने विद्यालय में शिक्षिका प्रियंका के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। शिक्षिका की तहरीर पर केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.