मेरठ, अप्रैल 27 -- टीपीनगर थाना क्षेत्र के नंदन नगर इलाके में बीते मंगलवार को सोफिया स्कूल की शिक्षिका से चेन लूट ली थी। पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली है, लेकिन सात दिन बाद भी दोनों बदमाश पुलिस पकड़ से दूर है। बीते 21 अप्रैल की दोपहर नंदन नगर निवासी डॉ. हरप्रीत कौर पत्नी गगनदीप ने बताया कि सोफिया स्कूल की शिक्षिका और उनकी बेटी अमृता छुट्टी के बाद स्कूटी से घर पहुंची लेकिन घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने के बाद गेट खोलने लगीं तभी अचानक एक युवक वहां पहुंचा और झपट्टा मारकर गले से चेन लूट ली। उधर, टीपीनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...