मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के नवल किशोर नगर में शिक्षिका रीमा कुमारी से हुई झपटने के मामले में पुलिस चेन की पहचान परेड कराएगी। यह पहचान परेड मजिस्ट्रेट के समक्ष होगी। 19 फरवरी को झपटी गई चेन को पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना के नया गांव जुराबगंज के विजेंद्र कुमार उर्फ विजय कुमार के घर से 25 फरवरी को बरामद किया था। मामले के आईओ सह सदर थाना के दारोगा सेंटू कुमार ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इस पर शनिवार को सुनवाई होगी। शिक्षिका रीमा ने 20 फरवरी को सदर थाना में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि 19 फरवरी की शाम लगभग 5.30 बजे वह मझौली खेतल स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय से ऑटो से घर आ रही थी। ऑटो से उतरने के बाद वह पैदल घर जाने के लिए बढ़ी। उसी स...