प्रयागराज, मई 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में ठगों ने एक शिक्षिका और एक बुजुर्ग दंपती के बैंक खातों से 16 लाख रुपये से अधिक की रकम पार कर दी। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।पहला मामला गंगोत्री नगर नैनी निवासी शिक्षिका शोखी गौतम से जुड़ा है। शिक्षिका के अनुसार उन्होंने पंखे की शिकायत के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर खोजकर संपर्क किया। कथित कस्टमर केयर कर्मचारी ने उनसे व्हाट्सएप पर जानकारी लेकर एक फॉर्म भरवाया और 25 रुपये शुल्क जमा कराने को कहा। इसके बाद ठगों ने उनके पीएनबी खाते से करीब 13 लाख रुपये निकाल लिए।दूसरा मामला सरायइनायत थानाक्षेत्र के कटियारी चकिया गांव का है। चकिया गांव के रहने वाले जमुना सिंह ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उनका मोबाइल ...