प्रयागराज, फरवरी 3 -- साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों की जमापूंजी लूट रहे हैं। शहर की महिला शिक्षिका समेत दो लोगों को साइबर ठगों ने 1.90 लाख रुपये की चपत लगा दी। धूमनगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। न्याय विहार कॉलोनी सुलेमसराय निवासी शालिनी मिश्रा इलाहाबाद इंटरमीडिएट कॉलेज में सहायक अध्यापिका हैं। शालिनी मिश्रा की तहरीर के मुताबिक, उनकी जानकारी के बिना सैलेरी अकाउंट से रूटर स्पोर्ट्स के नाम पर चार बार में 99 हजार 934 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया। मोबाइल पर बैंक से मैसेज आने पर उन्होंने तत्काल इंडियन बैंक के ट्रोल फ्री नंबर पर फोन कर खाता को होल्ड कराया। इसके बाद धूमनगंज थाने में साइबर ठगी की एफआईआर दर्ज करवाई। उधर, सैनिक कॉलोनी सुलेमसराय निवासी रमाकांत तिवारी को शादी के लिए रिश्ता खोजने के नाम पर 90 हजार रुपये...