हरदोई, सितम्बर 28 -- संडीला, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय टिमरुख की इंचार्ज अध्यापिका शाहीन बानो का रविवार शाम लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। सोमवार को कैंपबेल रोड बालागंज स्थित असियामऊ कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शिक्षिका के निधन से शिक्षक समुदाय में शोक है। साथ ही मामले की जांच को लेकर भी शिक्षकों और परिजनों की निगाह जांच रिपोर्ट पर टिकी है। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार बाजपेई, संघर्ष समिति अध्यक्ष मोहम्मद हारून, मंत्री शैलेंद्र मौर्या, उपाध्यक्ष दुर्गेश जायसवाल, नूरुल हसन, अतुल द्विवेदी, शक्ति साहू, माधुरी और सतीश समेत अन्य शिक्षक लखनऊ स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। शिक्षिका की मौत के बाद गठित जांच कमेटी ने भी कार्रव...