शिक्षिका बनना चाहती थी, अब आईएएस बनकर करूंगी सेवा: शिखा
बुलंदशहर, मार्च 8 -- होनहार बेटी शिखा गौतम ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प से वह मुकाम हासिल किया है, जो हजारों युवाओं के लिए मिसाल बन गया है। यूपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में 113वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस अधिकारी बनने के बाद रविवार को रविवार को शिखा पहली बार अपने घर पहुंचीं। परिजनों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और फूल-मालाओं के साथ पलक-पांवड़े बिछाकर भव्य स्वागत किया। शिखा ने बताया की यदि कुछ करने की ठान ली जाए, तो संसाधनों की कमी सफलता के आड़े नहीं आती। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें जिले के कई युवाओं को सफलता मिली है। इनमें नगर के भूड़ स्थित अंबेडकर नगर निवासी प्रेमचंद की पुत्री शिखा ने भी 113 वीं रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। शिखा का चयन अधिकारी के रूप में होना उनके परिवार के लिए अत्यंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.