बहराइच, जून 26 -- रुपईडीहा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में साप्ताहिक शिक्षिका प्रशिक्षण चल रहा है। शुक्रवा को प्रांतीय शिशु वाटिका शिक्षिका प्रशिक्षण वर्ग के सातवें दिन वंदना सत्र पर हीरा सिंह वाटिका प्रमुख ने शिशु की स्वाभाविक विशेषताओं पर प्रकाश डाला। जिज्ञासु प्रवृत्ति, अनुकरण करने की क्षमता, कल्पना शीलता, सीखने की स्वाभाविक इच्छा, सक्रियता व चंचलता को शिशु की स्वाभाविक विशेषता पर बल दिया। जिला शिशु वाटिका प्रभारी शांति गुप्ता ने अतिथियों का परिचय कराया। वर्गाधिकारी धनीराम अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिशु वाटिका प्रभारी बिंदु सिंह, प्रांतीय सहसंयोजिक ज्योति आदि मौजूद रहीं। स्थानीय वर्ग चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...