दुमका, मार्च 22 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत नौंवी कक्षा की एक छात्रा के साथ शारिरिक एवं खेल कूद (फिजिकल टीचर) शिक्षिका द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना पिछले बुधवार की रात करीब 8 : 00 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता नौंवी कक्षा की छात्रा पूजा कुमारी (16) के मुताबिक घटना के दिन वह सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं के कक्ष में अपनी कापी रखकर प्रेयर (प्रार्थना) के लिए गई थी। प्रेयर खत्म होने के बाद लौटकर वह अपनी कापी लेने पुन: कक्ष में गई थी, कक्ष में शोरगुल सुनकर फिजिकल टीचर सुहागिनी मरांडी ने उसे कमरे में बंद करके बाल से पकड़कर लात घूंसे से पीटा। छात्रा ने बताया कि शिक्षिका ने धमकी दिया कि घटना का जिक्र किसी से ना करे, अन्यथा टी सी देकर कस्तूरबा से निकाल देंगे। बुरी तरह बेरहमी ...