बिहारशरीफ, मई 21 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोपालबाद-परनावां स्कूल की शिक्षिका प्रीति कुमारी ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को आवेदन देकर बिहाशरीफ के बड़ी पहाड़ी हाईस्कूल में तबादला कराने की गुहार लगायी है। उन्होंने कहा है कि उनकी सास की तबीयत खराब रहती है। डीएम के आदेश पर तीन माह पहले अधिकारी ने बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी हाईस्कूल में प्रतिनियुक्ति की थी। लेकिन, प्रतिनियुक्ति की अवधि इस माह समाप्त होने वाली है। मानवीय आधार पर उन्होंने बड़ी पहाड़ी राष्ट्रीय हाईस्कूल में स्थायी पदस्थापन कराने या प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने की गुहार लगायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...