कानपुर, मार्च 20 -- कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी में एक शिक्षिका ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।पनकी निवासी महिला एक प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका है। महिला के मुताबिक फरवरी 2025 को उनका विवाह असिस्टेंट लोको पायलट के साथ हुआ था। शादी की पहली रात पति ने जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाएं। कुछ दिन बाद ससुरालीजन दहेज में प्लॉट की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान सास ने लॉकर में रखने के नाम पर सारे गहने भी ले लिए। चार जून को मारपीट कर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.