बरेली, सितम्बर 26 -- - पुलिस ने शिक्षिका की तरफ से शिक्षक पति और सास पर दर्ज किया उत्पीड़न का मुकदमा बहेड़ी/ देवरनियां,संवाददाता। शिक्षिका ने शिक्षक पति और सास पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिक्षिका का कहना है कि सास के उकसाने पर उसका पति उसे मारता पीटता है।रिछा के स्टेट बैंक के पास रहने वाली शिक्षिका शाहीन और उसका पति तौफ़ीक़ दमखोदा ब्लॉक में शिक्षक हैं। शाहीन के मुताबिक उसका पति तौफ़ीक़ अहमद पुत्र स्वर्गीय जमील अहमद उसे आएदिन गाली गलौच कर मारता पीटता है। उसकी सास उसके पति को उकसाती रहती है। जिस पर उसका पति और ज्यादा पीटता है। उसकी सास उसे गलिया देती रहती है। दो दिन पहले सुबह सात बजे उसके पति तौफ़ीक़ ने उसे गन्दी गालियां दीं। जब उसने पति को गालियां देने से मना किया तो पति ने उसको लातों घुसो और डंडे से मारा पीटा। उसक...