गंगापार, जून 11 -- प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका ने अखिल भारतीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। फूलपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पूरे भुलई में बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेनू ने शिमला, हिमाचल प्रदेश में दस जून को आयोजित 71 वें आल इंडिया ड्रामा एन्ड डांस कम्पटीशन के नृत्य विधा में बाबू योगीदास स्मृति सेवा संस्थान प्रयागराज की तरफ प्रतिभाग किया था। जिसमें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर लोकनृत्य शैली में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्हें आल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन पार्टिसिपेंट प्रथम के अध्यक्ष, प्रसिद्ध फ़िल्म व टीवी कलाकार रोहिताश्व गौड़ एवं वैज्ञानिक रेखा रोहिताश्व गौड़ ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष कामतानाथ, जिला महामंत्री राम आ...