कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। मलेशिया के कुआलालंपुर में हुए ग्लोबल अर्ली चाइल्डहुड फोरम में कानपुर की शिक्षिका पल्लवी चंद्रा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से 34 शिक्षकों का दल गया था। दल का नेतृत्व अर्ली चाइल्डहुड एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. स्वाति पोपट वत्स ने किया। उत्तर प्रदेश से पल्लवी चंद्रा इस दल में शामिल हुईं। फोरम में बच्चों की शुरुआती शिक्षा, नए तरीकों और दुनिया भर के शिक्षकों के साथ मिलकर काम करने पर बात हुई। पल्लवी चंद्रा ने वहां अपने अनुभव बांटे और दूसरे देशों के विशेषज्ञों से सीखा। पल्लवी ने बताया कि वहां से सीखी नई तकनीकों को वे अब कानपुर और उत्तर प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने में इस्तेमाल करेंगी। यह भी पढ़ें- डॉ. परिणीता शुक्ला को मिला भारत आइकॉनिक अवार्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.