सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- सीतामढ़ी। ' जहां चाह, वहा राह' -इस कहावत को सीतामढ़ी जिले के सुदूर परिहार प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, मलहाटोल की शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने सच कर दिखाया है। शिक्षक दिवस पर जब पूरा देश शिक्षकों के योगदान को नमन कर रहा है, तब प्रियंका कुमारी के नवोन्मेषी प्रयोग एक मिसाल बनकर उभरे हैं। उन्होंने अपनी लगन से न केवल ग्रामीण बच्चों के लिए पढ़ाई को खेल-खेल में सीखने जैसा सुलभ बनाया, बल्कि समुदाय को भी विद्यालय से सीधे जोड़ दिया है। ​प्रियंका कुमारी का नवाचार ' फोक टीएलएम' कम लागत में प्रभावी और गतिविधि-आधारित शिक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण है। आसपास उपलब्ध प्राकृतिक व पारंपरिक संसाधनों से तैयार इस शिक्षण सामग्री ने बच्चों के लिए मुश्किल विषयों को बेहद आसान बना दिया है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बजट की चिंता, न संसाधनों का रोना, '...