शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव में 25 वर्षीय शिक्षिका शांभवी शुक्ला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उनकी मां सरोजनी ने कमरे में बेटी का शव फंदे से लटका देखा, जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शांभवी, उमेश शुक्ला की पुत्री थीं और पुवायां क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। परिजनों ने बताया कि उनकी शादी शहर में तय हो चुकी थी, हालांकि अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई थी। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...