गुमला, जनवरी 31 -- गुमला संवाददाता। राजकीयकृत मध्य विद्यालय गुमला में शुक्रवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरू कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय व भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मान- पत्र प्रदान कर लगभग 39 वर्षों के निष्ठावान शैक्षणिक सेवा-काल के प्रति आभार व्यक्त किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खालिद हुसैन, पूर्व शिक्षिका ब्रिजिट कांति टोप्पो, वरीय शिक्षक शहनाज बानो, गणेश जायसवाल एवं श्यामा गुप्ता ने कहा कि नीरू कुमारी ने अपने सेवाकाल में अनुशासन, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा को कार्य-संस्कृति का आधार बनाया। प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में उनके नेतृत्व में विद्यालय का शैक्षणिक व प्रशासनिक वातावरण सुव्यवस्थित और विद्यार्थियों के विकास के अनुकूल रहा।नीरू कुमारी...